सम्बंधित जानकारी
- एपल का ऑपरेटिंग सिस्टम IOS 17, जानिए क्या है खास
- IPL के फाइनल में jio cinema ने भी बनाया रिकॉर्ड, 12 करोड़ दर्शकों ने देखा मैच
- WhatsApp पर नया फीचर, दूसरे यूजर से कर सकेंगे स्क्रीन शेयर
- Delete for Everyone? अब whatsapp पर कर सकते हैं message 15 minute के अंदर edit
- Thrissur : चाय पीने के दौरान शख्स की जेब में फटा मोबाइल, आप भी रहें सावधान
Apple ने लांच किए MacBook Air समेत कई प्रोडक्टस, टेक वर्ल्ड के लिए क्यों खास हैं Vision Pro
Apple WWDC 2023
आईटी एक्सपर्ट और यूएन में योजना अधिकारी सिद्धार्थ राजहंस इस कांफ्रेंस में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि अपडेट टेक्नोलॉजी के साथ एपल ने नए गैजेट के रूप में Vision Pro लॉन्च किया है।
यह एक प्रकार का AR हेडसेट है। साथ ही ये एपल का पहला 3D कैमरा है जो हाथ, आंख और आवाज़ से कंट्रोल किया जा सकता है। ये डिवाइस three dimensional इमेज और रीयलिस्टिक साउंड प्रदान करती है। इस गैजेट के लिए VisionOS ऑपरेटिंग सिस्टम भी लॉन्च किया गया है।
इसके साथ ही इस कांफ्रेंसस में 15 इंच का मैकबुक लॉन्च किया है जिसके फीचर के कारण यह मैकबुक सोशल मीडिया पर काफी प्रचलित हो रहा है।
एपल वर्ल्डवाइड डेवलपर कांफ्रेंस से जुडी मुख्य बातें
1. एपल ने VisionPro नाम से AR हेडसेट लॉन्च किया है। इस AR हेडसेट के लिए VisionOS नमक ऑपरशंग सिस्टम भी लॉन्च हुआ है। इस गैजेट की कीमत 3,499 डॉलर यानि 2,89,000 रूपए है। यह प्रोडक्ट अगले साल अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा।
2. iOS 17 के ज़रिए iPhone को आप अपनी पर्सनल चॉइस के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं। ये अपडेट पिछले अपडेट से कई गुना बेहतर है।
3. साथ ही iPad को भी पर्सनलाइज़ और नए स्तर पर अपडेट करने के लिए iPadOS 17 लॉन्च किया गया है।
4. tvOS 17 के ज़रिए अब आप बड़ी स्क्रीन यानि टीवी पर भी वीडियो कॉल या कांफ्रेंस कर सकते हैं।
5. Macbook Air 15, 13 जून, मंगलवार को लॉन्च किया जाएगा। इस प्रोडक्ट की शुरूआती कीमत 1,34,900 रूपए से है।
6. wachtOS 10 एक बेहतरीन अपडेट है जिसमें एडवांस मीट्रिक के साथ आपकी मेंटल हेल्थ के भी मीट्रिक आपको प्रदान किए जाएंगे।
7. macStudio M2 Ultra के ज़रिए आप अपने CPU और GPU को और भी फास्ट बना सकते हैं। यह एक मेमोरी चिप है जिसकी कीमत 2,09,900 से शुरू होती है।
