सम्बंधित जानकारी
- गुजरात से उत्तर भारतीयों का पलायन : अल्पेश ठाकोर ने कहा मैं निर्दोष, उत्तरप्रदेश और बिहार के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र
- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची
- अब मेड इन धौलपुर मोबाइल बनवाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
- रुपए में गिरावट, 'मोदीजी, कुछ तो बात कीजिए, पुराना भाषण याद कीजिए', कांग्रेस ने साधा निशाना
- अल्पेश ठाकोर ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, उत्तर भारतीयों के पलायन का मामला और गरमाया
कांग्रेस जद एस गठबंधन लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मिलकर करेगा भाजपा का मुकाबला
बेंगलुरु। कर्नाटक के सत्तारुढ़ कांग्रेस-जद एस गठबंधन ने 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव मिलकर लड़ने के अपने फैसले का मंगलवार को ऐलान किया। यहां देर रात जद एस नेताओं के साथ बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि दोनों ही दल भाजपा को हराने के लिए मिलकर प्रचार करेंगे और चुनाव लड़ेंगे।
कर्नाटक मामलों के पार्टी प्रभारी वेणुगोपाल ने कहा कि हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी पांचों सीटें कांग्रेस जद एस गठबंधन के खाते में जाएं। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष दलों को भाजपा को हराने के लिए साथ आना चाहिए, यही हमारा संदेश है।
पूर्व प्रधानमंत्री और जद एस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा, पार्टी महासचिव दानिश अली, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस जद एस समन्वय समिति के प्रमुख सिद्धारमैया बैठक में मौजूद थे। कांग्रेस बेल्लारी और शिमोगा लोकसभा क्षेत्रों तथा जद एस मांड्या लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव लड़ेगी। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस जामखांडी तथा जद एस रमणगारा से चुनाव मैदान में उतरेगी। (भाषा)
