सम्बंधित जानकारी
- Delhi MCD Election Result 2022 LIVE updates: दिल्ली में अब तक 150 से ज्यादा नतीजे घोषित, AAP आगे, रुझानों में बहुमत
- Delhi MCD Election Result 2022 live: दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम, दलीय स्थिति
- लालू के विरोधी गिरिराज ने की बेटी रोहिणी की तारीफ, कहा- आप उदाहरण बनेंगी
- MP : 400 फुट बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- TMC प्रवक्ता साकेत गोखले गिरफ्तार, Morbi हादसे पर PM मोदी को बदनाम करने का आरोप
दिल्ली में बढ़ी ठंड, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में ठंड बढ़ने से साथ ही आसमान धुंध और हल्का कोहरा भी नजर आ रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिन तक आसमान में धुंध व हल्का कोहरा छाए रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
आईएमडी के अनुसार, सुबह 8 बजे शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 323 दर्ज किया गया। मंगलवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 353 था।
उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर माना जाता है।
