1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. cbi arrested jaganmohan reddy's uncle in murder case

CM जगन मोहन रेड्डी के चाचा को CBI ने किया गिरफ्तार

cbi
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व सांसद विवेकानंद रेड्डी की हत्या के मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के चाचा वाईएस भास्कर रेड्डी को गिरफ्तार किया है।
 
आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी के भाई और जगन रेड्डी के चाचा विवेकानंद 15 मार्च 2019 को आंध्र विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले पुलिवेंदुला स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे।
 
शुरू में राज्य अपराध जांच विभाग के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस मामले की जांच की थी, लेकिन जुलाई 2020 में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।
 
सीबीआई ने 26 अक्टूबर 2021 को विवेकानंद की हत्या के मामले में आरोपपत्र दायर किया था। जांच एजेंसी ने 31 जनवरी 2022 को मामले में एक पूरक आरोपपत्र दाखिल किया था।
 
अगला लेख
कार की बोनट पर फंसे पुलिस कर्मी को 20 किलोमीटर तक घसीटा