सम्बंधित जानकारी
- Weather Alert: महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में भारी बारिश, कई राज्यों में वर्षा की संभावना
- महाराष्ट्र में बाढ़ से हाहाकार, NDRF के साथ सेना ने भी संभाला मैदान (देखिए फोटो)
- Mumbai Rain : महाराष्ट्र में बारिश से तबाही, कोंकण में रेल सेवा प्रभावित होने से 6000 यात्री फंसे, PM मोदी ने CM ठाकरे से की बात
- भारतीय तटरक्षक ने संकट में फंसे एमवी कंचन के चालक दल के 12 सदस्यों को बचाया
- मुंबई : अगले 3 दिन भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
मुंबई में बड़ा हादसा, 2 मंजिला इमारत गिरने से 3 की मौत, 10 घायल
मुख्य बिंदु
- मुंबई के शिवाजी नगर में 2 मंजिला इमारत गिरी
- हादसे में 3 लोगों की मौत, 10 घायल
- बीएमसी और फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर
- राहत और बचाव कार्य जारी
मुंबई। मंबई में भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह एक 2 मंजिला इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों के घायल होने की भी खबर है।
हादसा मुंबई के गोवंडी इलाके के शिवाजी नगर स्थित प्लॉट नंबर 3 पर हुआ। बीएमसी और फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य जारी है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया, 'दमकल की सात गाड़ियां और दमकल की एक बचाव वैन और पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अन्य एजेंसी के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा तलाश एवं बचाव अभियान चलाया।'
उन्होंने बताया कि घटना में 10 लोग घायल हो गए। साथ ही बताया कि उनमें से सात को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जबकि तीन अन्य को सायन में लोकमान्य तिलक मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
इस बीच रायगढ़ कलेक्टर निधि चौधरी ने बताया कि भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने 15 लोगों को बचा लिया है।
मौसम विभाग ने आज भी मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों, विदर्भ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है।
