सम्बंधित जानकारी
- यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, 23 लोगों की मौत
- लोनावाला के झरने में बहे सभी 5 शव बरामद, प्रशासन की लोगों से अपील
- आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण नहीं लेंगे वेतन, जानिए कारण
- दंपति की पिटाई मामला : बंगाल के राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट, BJP ने TMC पर लगाया यह आरोप
- Maharashtra : विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने उतारे 5 उम्मीदवार, लिस्ट में पंकजा मुंडे का भी नाम
BSF जवानों ने पंजाब के अबोहर सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
फिरोजपुर (पंजाब)। पंजाब (Punjab) के अबोहर सेक्टर में सादकी सीमा चौकी के निकट सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए (Pakistani intruder) को मार गिराया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक-दो जुलाई की दरमियानी रात संदिग्ध गतिविधि दिखने पर ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठिए को चुनौती दी।
जवानों ने 3 गोलियां चलाईं : उन्होंने बताया कि लेकिन उसके बाद भी घुसपैठिया बाड़ की ओर बढ़ता रहा जिसके बाद जवानों ने 3 गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि तलाश अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों को मृत घुसपैठिए का शव मिला। उनके अनुसार घुसपैठिया की उम्र 25 साल के करीब है लेकिन अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
उन्होंने बताया कि घुसपैठिए की जेब से एक पाउच मिला जिसमें कुछ सिगरेट, लाइटर और एक ईयरफोन था। फाजिल्का के पुलिस उपाधीक्षक सुबेग सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
