भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे ड्रोन को BSF ने खदेड़ा, सर्चिंग जारी
सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कर रहा था घुसपैठ
BSF chased away drones: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन (drone) पर शुक्रवार रात गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बीएसएफ के जवानों ने देर रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की आवाजाही देखी और लगभग 24 गोलियां चलाईं।
उन्होंने बताया कि ड्रोन वापस पाकिस्तान की सीमा में चला गया। अधिकारियों ने कहा कि शनिवार सुबह रामगढ़ सेक्टर के नारायणपुर में तलाशी अभियान शुरू किया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन ने कहीं कोई हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराए।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें