मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Stampede during satsang in Hathras, UP, 23 people died
Written By
Last Updated : मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (17:03 IST)

यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़, 27 लोगों की मौत

Rathibhanpur
Stampede in Satsang in Hathras 23 dead: उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को भोले बाबा सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 23 महिलाओं समेत 27 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। अपुष्ट जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्‍या 40 के आसपास बताई जा रही है। 
 
जानकारी के मुताबिक हाथरस जनपद के रतिभानपुर में भोले बाबा के सत्संग के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्‍ठे हुए थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। घायलों को एटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों के शवों को भी एटा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। 
 
एटा के एसएसपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच, वहां भगदड़ मच गई। एटा अस्पताल में 27 शव पहुंचे हैं। इनमें 23 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल है। फिलहाल शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। 
Edited by : Vrijendra Singh Jhala