सम्बंधित जानकारी
- जोधपुर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत, 49 घायल
- ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की रैली स्थल के नजदीक विस्फोट, 3 लोगों की मौत
- ब्रह्मानंद लोधी जयंती : 10 खास बातें
- लुधियाना ब्लास्ट का मुख्य साजिशकर्ता हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, 10 लाख का था इनाम
- पाकिस्तान में पुलिस ट्रक पर आत्मघाती हमला, 3 की मौत, 23 घायल
हमीरपुर में हादसा, शादी के भोज में फटा गैस सिलेंडर, 22 झुलसे
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के लींगा गांव में शादी के भोज के दौरान खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। इस हादसे में 22 लोग झुलस गए। इसमें से 8 लोगों की हालत गंभीर बनाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि लींगा गांव निवासी अर्जुन अहिरवार के पुत्र हेमराज की गुरुवार को छतरपुर जिले के गढ़ी मलेहरा बारात जानी थी। बुधवार रात घर पर प्रीतिभोज चल रहा था। रसोइए खाना पका रहे थे कि गैस सिलेंडर खत्म हो गया। इस पर तुरंत गैस सिलेंडर बदल दिया गया। जैसे ही भट्टी में आग लगाई अचानक लीकेज सिलेंडर ने आग पकड़ ली।
हादसे से हड़कंप मच गया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 8 को झांसी मेडीकल कॉलेज रैफर किया गया।
