1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. jammu-kashmir-kishtwar-two-missing-spos-dead-bodies-found

किश्तवाड़ में लापता हुए दोनों SPO के मिले शव, शरीर पर थे गोलियों के निशान

search operation
कुलगाम में हालिया आतंकी हमले के बाद अब जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। किश्तवाड़ के मारवाह स्थित देहरना जंगल इलाके में संदिग्ध फायरिंग के बाद लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव बरामद हुए। दोनों के शरीर पर गोलियां के निशान मिले। ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल
 

आर्मी कैंप की तरफ जाते समय हुए गायब

मृत जवानों की पहचान ऋषिपाल और बॉबी चंद के रूप में हुई है, जो स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) का हिस्सा थे। दोनों जवान कियार दच्छन से अपर रिज देहरना के इंदरवन इलाके में बसनान में तैनात भारतीय सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम को रिलीव करने के लिए निकले थे।

वे कियार कैंप से ढारना-मारवाह स्थित सेना की चौकी की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन तय समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे।
 
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती कुछ घंटों तक उनके मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था, लेकिन उसके बाद दोनों के नंबर पूरी तरह से बंद हो गए।
 

सुरक्षा बलों का व्यापक तलाशी अभियान जारी

जवानों के इस तरह अचानक लापता होने और उनके मोबाइल बंद मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इसके तुरंत बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) ने मिलकर एक संयुक्त और व्यापक तलाशी अभियान (Search Operation) शुरू किया।
अगला लेख
किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी