सम्बंधित जानकारी
- पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, सांसद अर्जुन सिंह TMC में शामिल
- कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार को घेरा, भाजपा पर लगाया चालबाजी का आरोप
- भाजपा ने पूर्वोत्तर में ‘भ्रष्टाचार की संस्कृति’ को खत्म किया: अमित शाह
- राजस्थान में पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
- राहुल गांधी का यू टर्न, बोले- कांग्रेस 'सर्वेसर्वा' नहीं, क्षेत्रीय दलों के साथ लड़ेगी भाजपा के खिलाफ...
BJP का गुजरात चुनाव से पहले 200 करोड़ से अधिक का चंदा एकत्र करने का लक्ष्य
अहमदाबाद। भाजपा की गुजरात इकाई ने खुद को वित्तीय रूप से मजबूती देने के मद्देनजर राज्य में इस साल के अंत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से 200 करोड़ रुपए एकत्र करने की योजना बनाई है। एक पार्टी पदाधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भाजपा प्रदेश महासचिव रजनी पटेल ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी केवल बैंक चेक के जरिए ही चंदा स्वीकार करेगी। गांधीनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हुई पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक के बाद पटेल ने कहा कि बैठक के दौरान पाटिलजी ने प्रस्ताव किया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ता चंदा एकत्र करने के काम में सक्रिय योगदान दें। इसके बाद फैसला किया गया कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से चंदा एकत्र किया जाएगा। हमारे कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे और उनसे पार्टी के लिए चंदा देने का आग्रह करेंगे।
