1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Big jolt to bjp in west bengal, Arjun singh joins TMC

पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, सांसद अर्जुन सिंह TMC में शामिल

bjp
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा को रविवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब बैरकपुर से सांसद और पार्टी उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।
 
अर्जुन सिंह ने TMC के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की और ममता की पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।
 
अर्जुन सिंह लंबे समय से वह राज्य इकाई से नाराज चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आरोप लगाया था कि राज्य में समर्पित कार्यकर्ताओं को कार्य करने नहीं दिया जा रहा है।
 
वे 2019 में तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने 2019 में उन्हें बैरकपुर से टिकट भी दे दिया था और वो पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को हराकर सांसद चुने गए थे।
अगला लेख
पंजाब में बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्‍चा, बचाव अभियान जारी