1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP on Mantralaya rodent killing contract

मंत्रालय में चूहों पर भाजपा में बवाल

rodent scam
मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे द्वारा मंत्रालय में तीन लाख से ज्यादा चूहे को मारने के ठेके में घोटाले का संकेत देने के एक दिन बाद उनकी पार्टी के ही प्रवक्ता ने कहा कि आंकड़ा गलत था। लेकिन लगता है कि किसी को भी नहीं पता कि राज्य मुख्यालय में कितने चूहों का ठिकाना था।
 
भाजपा के विधायक और प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि खडसे ने 3,19,400 चूहे के बारे में जो कहा था वह दरअसल चूहे को मारने के लिए निजी ठेकेदार द्वारा इस्तेमाल की गई जहर की गोलियों की संख्या थी।
 
पूर्व राजस्व मंत्री ने शुक्रवार को दावा किया था कि एक सर्वेक्षण में पाया गया कि राज्य सरकार के मुख्यालय मंत्रालय में 3,19,400 चूहे हैं।
 
लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया कि मंत्रालय में चूहों की संख्या 3,19,400 नहीं बल्कि इस्तेमाल की गई गोलियों की संख्या थी। (भाषा)
 
अगला लेख
लाल ग्रह पर नासा के मार्स रोवर 'क्यूरियोसिटी' के 2,000 दिन