सम्बंधित जानकारी
- भारत ने अफगानिस्तान में मानवीय मदद की वकालत की, लेकिन आतंकवाद पर नसीहत भी दी
- फर्जी पहचान पत्र पर 10 साल से दिल्ली में रह रहा था पाकिस्तानी आतंकवादी अशरफ
- पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अशरफ को 14 दिन की पुलिस कस्टडी
- आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, NIA ने देशभर में 18 जगहों पर मारे छापे
- 15 साल से भारतीय नागरिक बनकर रह रहा था आतंकी, त्योहारों पर दिल्ली को दहलाने की थी साजिश, बड़े खुलासे
Security force | सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जैश का टॉप कमांडर ढेर
पुलवामा। आज बुधवार को सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के साथ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में चल रही मुठभेड़ में जैश के एक टॉप कमांडर को मार गिराया गया है। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मारा गया आतंकी जैश का बड़ा कमांडर शम सोफी है।
एक अधिकारी के अनुसार आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम, सेना की 42 आरआर और सीआरपीएफ 180 बीएन की संयुक्त टीम ने वाग्गड इलाके के तलवानी मोहल्ला में तलाशी अभियान शुरू किया।
सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की तलाशी तेज की तो छिपे हुए आतंकवादियों ने पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अज्ञात आतंकवादी को ढेर कर दिया गया। बाद में कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मारा गया आतंकी जैश का कमांडर शम सोफी है। अभी सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है और कई जगहों पर तेज तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
