सम्बंधित जानकारी
- हमेशा ध्यान में रखें चाणक्य नीति की ये 10 विशेष बातें...
- शर्मनाक, सेनेटरी पैड्स की जांच के लिए टीचर्स ने उतरवाए छात्राओं के कपड़े, वीडियो पर बवाल
- 12460 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति रद्द, 68 हजार पदों पर भर्ती की सीबीआई जांच
- शिवराज के लिए फिर मुसीबत बने अध्यापक, नियुक्ति रुकने पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
- पेशाब पीना क्या वाक़ई सेहत के लिए अच्छा होता है?
शिक्षिका पर स्कूल संचालक रखता था बुरी नजर, नौकरी छोड़ी तो फेंका तेजाब...
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ जिले की परतापुर थाने और अपराध शाखा की पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को परतापुर इलाके के एक स्कूल संचालक और उसके 3 साथियों को स्कूल की एक पूर्व शिक्षिका पर तेजाब फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार स्कूल संचालक शिक्षिका पर बुरी नजर रखता था। शिक्षिका द्वारा विरोधस्वरूप स्कूल की नौकरी छोड़ने पर संचालक द्वारा अपने 3 साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार स्कूल संचालक का नाम अजबसिंह (52) और उसके 3 सहयोगियों के नाम अंकित (22), रिंकू (23), श्रवण (33) हैं।
एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि परतापुर क्षेत्र में गुरुवार की देर रात बाइक सवार युवकों ने एक 35 वर्षीय महिला के चेहरे पर उसके घर के पास ही तेजाब फेंक दिया था। महिला 20 प्रतिशत जल गई। उसका चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। महिला को पहले जिला अस्पताल और फिर आनंद अस्पताल में ले जाया गया।
पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को शक के आधार पर हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ के बाद 22 नवंबर की रात हुई इस घटना का खुलासा हुआ। एसएसपी अखिलेश कुमार के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। (भाषा)
