सम्बंधित जानकारी
- कितने शांत हैं मोदी, जबकि देश जल रहा है...
- पीएम मोदी ने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देखा सूर्य ग्रहण, शेयर की फोटो
- NPR पर छिड़ गया सियासी संग्राम, सवालों के घेरे में मोदी सरकार
- कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का विवादास्पद बयान, निशाने पर पीएम मोदी और अमित शाह
- उद्धव ने कहा- पवार ने सिखाया कैसे बनाई जाती है सरकार, पीएम मोदी पर किया कटाक्ष...
तूफान में कश्तियां और घमंड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं: राउत
मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर गुरुवार को निशाना साधते हुए कहा कि अभिमान लोगों को अक्सर सर्वनाश की राह पर ले जाता है।
संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के विरोध में प्रदर्शनों को लेकर भाजपा के सख्त रवैये की पृष्ठभूमि में राउत ने यह बात कही। उन्होंने ट्वीट किया, 'तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं।'
उल्लेखनीय है कि राज्य में मुख्यमंत्री पद पर साझेदारी के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना की राहें अलग हो गईं थी। उसके बाद से महाराष्ट्र भाजपा का नेतृत्व शिवसेना और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लगातार निशाना बना रहा है। इसका जवाब राउत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दे रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से बुधवार को कहा था कि उन्हें खुद से यह सवाल करना चाहिए कि उन्होंने जो कुछ किया, क्या वह सही था?
