1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Anna Hazare to sit on fast against wine policy

अन्ना हजारे फिर अनशन की राह पर, सीएम उद्धव को लिखा स्मरण पत्र

Anna Hazare
पुणे। महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक ‘स्मरण पत्र’ लिखा है। इसमें हजारे ने कहा है कि वह सुपरमार्केट और सड़क किनारे की दुकानों में शराब बेचने संबंधी राज्य सरकार के फैसले के खिलाफ अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे।
 
हजारे ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पहला पत्र लिखकर 3 फरवरी को आबकारी नीति का विरोध किया था, लेकिन इसका कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इसके बाद मुख्यमंत्री को याद दिलाने के लिए उन्हें स्मरण पत्र भेजना पड़ा।
 
महाराष्ट्र सरकार ने हाल में सुपरमार्केट और किराने की दुकानों में भी शराब बेचने की अनुमति देने का फैसला किया था।
 
हजारे ने कहा कि इस फैसले के खिलाफ मैंने अनिश्चितकालीन अनशन करने का फैसला किया है। मैंने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री (अजित पवार) को पत्र भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
अगला लेख
क्या अधूरा रह जाएगा मंगल पर इंसानी बस्ती बसाने का सपना...