सम्बंधित जानकारी
- जानवर भी कोरोना की चपेट में, न्यूयॉर्क में बाघ संक्रमण का शिकार
- कोरोना वायरस : क्या और जिम्मेदार नहीं होना चाहिए चीन को?
- कुत्तों की नाक में होता है खास तरह का 'इंफ्रारेड सेंसर'
- इंसान का सबसे बड़ा साथी कुत्ता क्यों बना?
- ये 5 फोटो देखकर रो पड़ेंगे आप, आग से श्मशान बना ऑस्ट्रेलिया, दावानल ने करोड़ों जानवरों को किया भस्म
Animals | कर्नाटक में जंगलों से निकलकर सूनी सड़कों पर घूम रहे हैं जानवर
बेंगलुरू। कर्नाटक में जंगलों से जुड़े इलाकों में जानवरों को सड़कों पर आराम से घूमते देखा जा रहा है। कोडागु जिले में शनिवार को हाथियों को सड़कों पर मदमस्त होकर चलते हुए देखा गया। चीतल और सांबर, हिरण, शेर को भी सड़कों पर आराम से घूमते हुए देखा गया।
दरअसल कोरोना वायरस के कारण लगाए लॉकडाउन के कारण सड़कों पर सन्नाटा है जिससे ये जंगली जीव आराम से खुले में घूम रहे हैं।
कर्नाटक के प्रधान मुख्य वन्यजीव संरक्षक संजय मोहन ने शनिवार को बताया कि जब भी वातावरण शांत होता है तो वन्यजीव हमेशा खुश हो जाते हैं। वे न केवल अपने इलाकों में घूम रहे हैं बल्कि बाहर भी घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि मानवीय गतिविधि और व्यस्त सड़कों के कारण वे कभी बाहर नहीं निकल पाते हैं। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)
