1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. amit shah sasaram tour cancled, bjp attacks nitish kumar

सासाराम में अमित शाह का दौरा रद्द, भाजपा ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना

amit shah
पटना। बिहार के सासाराम में हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस वजह से गृहमंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा रद्द हो गया। अमित शाह का दौरा रद्द होने के बाद बिहार भाजपा ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।
 
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सासाराम में धारा 144 लगी हुई हैं। इसलिए हम लोग सासाराम में होने वाले सम्राट अशोक जयंती समारोह को रद्द कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धारा 144 लगे होने के कारण गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम में कार्यक्रम नहीं होगा। अन्य स्थानों पर उनका कार्यक्रम पहले की तरह ही होगा। चौधरी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है।
 
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी के दौरान सासाराम और नालंदा में हिंसा की घटनाओं पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि हमें कल जैसे ही पता चला अलर्ट होकर तेजी से काम किया गया। ये किसी ने जानबूझकर किया है, हमने कहा है कि इस बारे में पता लगाया जाए उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अगला लेख
Indore Beleshwar Temple Accident: भारत के सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर में उठी आपदा प्रबंधन की अर्थी