1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Air Quality in Delhi

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ हल्की बारिश के आसार

Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का असर जारी है और इसके साथ ही मंगलवार की सुबह यहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ स्तर की दर्ज की गई और कुछ हिस्सों में आंशिक धुंध भी छायी रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं।
 
मौसम ने कहा कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 93 फीसदी दर्ज की गई। दिन में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
 
शहर में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।
अगला लेख
धवन ने की पंत की तारीफ, ‘गेमचेंजर’ कहा