सम्बंधित जानकारी
- 10 बॉडीगार्ड होते हुए भी आतंकी हमले में मारे गए भाजपा नेता, साजिश या लापरवाही...
- जम्मू-कश्मीर : आतंकियों ने BJP जिलाध्यक्ष, उनके पिता और भाई की हत्या की
- जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास पाकिस्तान ने की गोलाबारी, सेना ने दिया करारा जवाब
- चीनी करतूत के बाद लद्दाख का मोर्चा सियाचिन से भी महंगा साबित होगा
- कुलगाम में 1 आतंकी ढेर, राजौरी में चीन निर्मित हथियार व गोला-बारूद बरामद
जम्मू कश्मीर में LOC के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नौगाम सेक्टर में सेना ने शनिवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए 2 आतंकवादियों को मार गिराया।
रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि शनिवार सुबह सैनिकों को उत्तर कश्मीर के कूपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि दिखी।
उन्होंने बताया कि सैनिकों ने तेजी से घात लगाकर हमला किया जिसमें 2 आतंकवादी मार गिराए गए। साथ ही उन्होंने बताया कि मौके से 2 एके-47 राइफल और युद्ध में इस्तेमाल की जाने जैसी सामग्रियां जब्त की गईं। (भाषा)
