नागचन्द्रेश्वर के पट खुले
नागचंद्रेश्वर महादेव साल में एक बार देते हैं दर्शन
ND
NDश्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित मुख्य इमारत की तीसरी मंजिल पर नागचंद्रेश्वर महादेव विराजित हैं। इसके पट वर्ष में एक बार ही खुलते हैं। लिंग के रूप में यहाँ नागचंद्रेश्वर की पूजा की जाती है।
वहीं यहाँ पर लगभग ग्यारहवीं शताब्दी की परमारकालीन शिव-पार्वती की मूर्ति है। परंपरा और अनेक मान्यता के अनुसार यह मंदिर वर्ष में एक बार 24 घंटे के लिए ही खुला रहता है।
नागपंचमी की पूर्व मध्य रात्रि को पट खुलने के बाद नागपंचमी की मध्य रात्रि को बंद किए जाते हैं। 26 जुलाई यानी आज नागपंचमी पर श्रद्घालुओं का पूरे दिन मंदिर में ताँता लगा हुआ है।

