सम्बंधित जानकारी
- hartalika teej vrat 2019 : मां पार्वती ने लिए थे 108 जन्म, पढ़ें शिव-पार्वती के 12 मंत्र
- हरतालिका तीज व्रत कथा : इसे सुनने से मिलता है सौभाग्य, मनचाहे वर और दांपत्य का शुभ वरदान
- हरतालिका तीज 2019 : 16 तरह की पत्तियों को शिव जी पर चढ़ाकर पाएं 16 आशीर्वाद
- हरतालिका तीज 2019 : क्या इस बार 2 दिन मनाई जाएगी तीज, जानिए किस दिन रखें व्रत
- हरतालिका तीज 2019 कब है? जानिए श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त, व्रत कथा और पूजा विधि
हरतालिका तीज कब है : 1 या 2 सितंबर में से कब करें व्रत, पढ़ें शुभ मुहूर्त
मां पार्वती का सौभाग्यदायक पर्व हरतालिका तीज इस वर्ष 1 और 2 सितंबर को मनाए जाने को लेकर मतभेद है। कुछ इसे 1 को मनाए जाने का समर्थन कर रहे हैं जबकि कुछ इसे 2 को मनाए जाने के पक्ष में हैं।
चित्रा पक्षीय कैतकी गणना से तैयार पंचांगों में हरतालिका तीज 1 सितंबर को दिखा रहे हैं। जबकि अन्य पंचाग में हरतालिका तीज का व्रत 2 सितंबर को बताया जा रहा है।
वेबदुनिया ज्योतिष विद्वानों के अनुसार धर्मशास्त्र व शताब्दी पंचांग का आधार मानकर 1 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखना श्रेष्ठ बताया गया है।
इस बार ग्रह गोचर के तिथि अनुक्रम से तृतीया तिथि को लेकर दो गणनाओं का अलग-अलग मत प्रकट हो रहा है। चित्रा पक्षीय पंचांग में हरतालिका तीज 1 सितंबर रविवार को सुबह 8.28 के बाद लगेगी। जो अगले दिन सोमवार को सुबह 8.58 तक रहेगी।
वहीं ग्रहलाघवी पद्धति से निर्मित पंचागों में 2 सितंबर को हरतालिका तीज बताई गई है। इस दिन तृतीया तिथि 2 घंटे 45 मिनट रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। 2 तारीख को आधे दिन हरतालिका तीज है। इसी दिन गणेश स्थापना होगी अत: 1 सितंबर को तीज मनाया जाना उचित है।
अत: इस बार यह व्रत 1 सितंबर 2019, रविवार को है।
शुभ मुहूर्त सुबह 5.27 से 7.52 तथा प्रदोष काल पूजा मुहूर्त शाम 17.50 से 20.09 तक है।
