नोकिया का 3जी फोन एक्स5
घोषणा के पाँच महीने बाद नोकिया का 3जी फोन एक्स5 कल भारत के बाजारों में उपलब्ध कर दिया गया। यह स्लाइडर फोन देखने में नोकिया के ईसीरीज स्मार्टफोन और एक्सप्रेसम्यूजिक हैंडसेट जैसा है। मतलब एक्स5 में इन दोनों फोन्स के फीचर्स मौजूद है। भारत में इसकी कीमत है 10499 रु.।
PR |
5 मेगापिक्सेल के लेड फ्लैश कैमरे वाले इस फोन के साथ आपको मिलेगी 200 एमबी की इंटरनल मेमोरी है और 2 जीबी का मेमोरी कार्ड। आप इस मेमोरी को 32 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। इसमें 2.36 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले और क्वेर्टी कीपैड है।

