क्वार्टर लाइफ क्राइसिस-2
ND
समस्या की जड़ कहाँ है?
दरअसल यह एक घटना है जो किशोर से युवा होते हुए महसूस की जाती है, लेकिन इसके कारण क्या हैं? मनोचिकित्सक बताते हैं कि इसके कई कारण हैं :
दो दुनियाओं का अंतर
कैंपस सिलेक्शन के माध्यम से युवा सीधे स्टूडेंट से प्रोफेशनल हो जाता है, इसलिए उसे नई और रियलिस्टिक दुनिया ज्यादा कॉम्पिटीटिव, ज्यादा संवेदनहीन दिखाई पड़ती है। एकाएक युवा पाते हैं कि उन्होंने जितना समय और पैसा पढ़ने में लगाया बेकार गया क्योंकि डिग्री उन्हें हकीकत की दुनिया में कुछ काम न आ सकी, वो खुद को ठगा महसूस करने लगते हैं।
स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग
इस दौर में ज्यादातर प्रोफेशनल अपने काम में सिक्योरिटी फील नहीं कर रहे हैं और यही बात यूथ मैच्योरिटी को दोगुनी गति से बढ़ाती है। इसी के साथ युवा कॉलेज से निकलने के बाद स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग को कायम नहीं रख पाते, जिसे वे अब तक जीते आए थे।
बिलो कंडीशन ऑफ लाइफ, बिलो स्टैंडर्ड ऑफ जॉब, जॉब में मोनोटोमी ये सब उनमें एक तरह का कॉम्प्लेक्स, बेचैनी और गुस्से का संचार करती है।
इंसिक्योरिटी और बढ़ते काम के घंटे
बढ़ती इंसिक्योरिटी के चलते अब वह दौर खत्म हो गया है। इस समय फाइनेंशियल प्रोफेशनल हफ्ते में कम से कम 80 घंटे और लॉ, मेडिकल, एजुकेशन फील्ड वालों और मैनेजरों को औसतन 60 से ज्यादा घंटे काम करना होता है। इतना लंबा समय वर्किंग प्लेस पर रहने से सोशल, फैमिली और पर्सनल लाइफ में से समय कम हो जाता है, इससे भी डिसऑर्डर पैदा होता है।
कॉम्पिटिशन और कम्पैरिजन
कड़ी प्रतिस्पर्धा, सबसे बेहतर होने की चाह और सबसे ऊपर जाने की ख्वाहिश से लगातार असंतोष बना रहता है और यह असंतोष युवाओं को लगातार दौ़ड़ का हिस्सा बनाए रखता है। इसके परिणामस्वरूप इस दौर में प्रोफेशनल जल्दी-जल्दी अपनी नौकरी बदल रहे हैं। प्रैक्टिकल लाइफ की उलझनें उन्हें आध्यात्मिकता, धार्मिकता और फिर आखिर में अंधविश्वास यानी सुपरस्टीशन की ओर ढकेलती है।

