10 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व, घटस्थापना के शुभ मंगलमयी मुहूर्त जानिए
इस माह की 10 तारीख से शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने जा रही है। नवरात्रि के यह नौ दिन मां दुर्गा की पूजा-उपासना के दिन होते हैं।
अनेक श्रद्धालु इन नौ दिनों में अपने घरों में घटस्थापना कर अखंड ज्योति स्थापित करके नौ दिनों का उपवास रखते हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में घटस्थापना एवं अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन का शुभ मुहूर्त कब है-
नवरात्रि घटस्थापना के मंगलमयी मुहूर्त
- प्रात: 6:00 से 9:00 बजे तक,
- प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
सायंकालीन शुभ मुहूर्त :-
- सायं 7:30 से 10:30 बजे तक।
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।....
और पढ़ें