सम्बंधित जानकारी
- प्रतिपदा से नवमी तक कैसे करें नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना, पढें सरल मंत्र
- नौ कन्या पूजने के बाद भी नहीं मिलेगा पुण्य....अगर नहीं किया इसमें शामिल इन्हें...
- नवरात्रि 2018 : नाव पर सवार होकर आ रही है मां, कब करें कलश की स्थापना, जानिए शुभ मुहूर्त
- देवी भगवती को प्रिय हैं ये पुष्प, जानिए किन फूलों के पूजन से मां होंगी प्रसन्न
- नवरात्रि में अखंड दीपक जलाने से घर आएगी सुख-शांति, पढ़ें 5 सरल उपाय...
नवरात्रि : 10 से 18 अक्टूबर के बीच खरीदें यह सामग्री, चमत्कार हो जाएगा आपके जीवन में....
सभी लोग नवरात्रि के 9 दिनों में जमकर खरीदी करते हैं। आइए पढ़ते हैं दिलचस्प जानकारी, क्या खरीदने से कौन सी कामना पूरी होगी। दूसरे शब्दों में किस कामना की पूर्ति के लिए इन नौ दिनों में क्या खरीद कर घर लाएं। आइए जानें :-
1. आरोग्य पाना चाहते हैं तो नवरात्रि के प्रथम दिन से लेकर अंतिम दिन तक कभी भी गाय का घी लाकर रखें।
2. अपना घर चाहते हैं तो मिट्टी का छोटा सा घर लाकर पूजा स्थल में रखें।
3. अगर विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो 9 दिनों में कभी भी पताका (ध्वजा या परचम) खरीद कर नौ दिनों तक पूजा करें और नवमी के
दिन किसी देवी मंदिर में अर्पित करें।
4. आर्थिक कष्टों से मुक्ति के लिए चांदी की कोई भी शुभ सामग्री लाकर देवी को समर्पित करें।
5 .नौकरी में पदोन्नति चाहते हैं तो 3 नारियल लाकर पहले घर में रखें और नवमी के दिन मंदिर में चढ़ाएं।
6. आकर्षण बढ़ाना चाहते हैं तो धूप, सुगंध, अगरबत्ती, रूई या चमकीली सफेद सामग्री खरीदें।
7. नवरात्रि के दिन मौली खरीद कर उस पर नौ गांठ लगा कर देवी को समर्पित करें और फिर उसे सदा अपने पास रखने से हर कार्य में सफलता मिलती है।
8. अपार धन संपत्ति के लिए इन नौ दिनों में किन्नर से पैसा लेकर तिजोरी या पर्स में रखें।
9. सौभाग्य में वृद्धि के लिए समस्त सुहाग श्रृंगार सामग्री (कांच, काजल, कुंकु, मंगलसूत्र, चूड़ी, कंघी, बिछिया, चुनरी) खरीदें और काली मां को नवमी के दिन चढ़ाएं।
