सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नवरात्रि
  4. Navratri 2018 kalash sthapana Muhurat
Written By

नवरात्रि 2018 : नाव पर सवार होकर आ रही हैं मां, कब करें कलश की स्थापना, जानिए शुभ मुहूर्त

नवरात्रि 2018 कलश स्थापना मुहूर्त
इस साल 2018 में देवी दुर्गा का आगमन नाव पर होने जा रहा है और उनका प्रस्थान हाथी पर होगा। मान्यता है कि यह अत्यंत शुभ संकेत है।

10 अक्टूबर 2018, बुधवार से नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। जो 18 अक्टूबर 2018, शुक्रवार तक रहेगी। नवरात्रि में कलश स्थापना का खास महत्व होता है। इसलिए इसकी स्थापना सही और उचित मुहूर्त में ही करनी चाहिए। आइए जानते हैं नवरात्रि घटस्थापना के सबसे श्रेष्ठ और उत्तम मुहूर्त कौन से हैं... घटस्थापना मुहूर्त प्रतिपदा तिथि को किया जाएगा। यह चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में संपन्न होगा। 
 
नवरात्रि कलश(घट) स्थापना शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2018, बुधवार
 
कलश स्थापना मुहूर्त : प्रात: 06:22 से 07:25 तक।
मुहूर्त की अवधि : 01 घंटा 02 मिनट।
 
प्रतिपदा तिथि का आरंभ :  9 अक्टूबर 2018, मंगलवार 09:16 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त : 10 अक्टूबर 2018, बुधवार 07:25 बजे
 
अगर इस दौरान किसी वजह से आप कलश स्‍थापित नहीं कर पाते हैं तो 10 अक्‍टूबर को सुबह 11:36 बजे से 12:24 बजे तक अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्‍थापना कर सकते हैं। 
 
ध्‍यान रहे कि शास्‍त्रों के अनुसार अमावस्‍यायुक्‍त शुक्‍ल प्रति‍पदा मुहूर्त में कलश स्‍थापित करना वर्जित होता है। इसलिए किसी भी हाल में 9 अक्‍टूबर को कलश स्‍थापना नहीं होगी।