सम्बंधित जानकारी
- अयोध्या पर ओवैसी की चुनौती, गिरिराज बोले- टूट रहा है हिन्दुओं का सब्र
- राम मंदिर मामले में भी शीर्ष अदालत को आदेश देना चाहिए : योगी
- मुख्यमंत्री रमनसिंह ने योगी आदित्यनाथ के पांव छुए... (वीडियो)
- राम भक्तों के साथ अन्याय कर रही है मोदी सरकार, न खाना मिल रहा है, न रहने को : प्रवीण तोगड़िया
- इलाहाबाद का नाम बदलकर 'प्रयागराज' किए जाने की अधिसूचना जारी
अयोध्या में भगवान राम की भव्य प्रतिमा बनवाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गुजरात में सरदार सरोवर बांध के निकट 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा के अनावरण के बाद उसे देखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले वीआईपी मेहमान बने। योगी के गुजरात से लौटने के बाद से खबरें हैं कि योगी भी अयोध्या में सरयू के किनारे भगवान राम की 151 मीटर ऊंची तांबे की प्रतिमा बनवाएंगे।
कुछ दिन पहले ही योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वे इस बार दीपावली पर उत्तरप्रदेश की जनता को भव्य तोहफा देंगे। इसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि योगी आदित्यनाथ इस बार भगवान राम की प्रतिमा बनवाने की घोषणा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद ही वे इस बात की चर्चा कर चुके हैं।
4 से 6 नवंबर तक अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपावली महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इसी महोत्सव के दौरान सरयू तट पर राम की प्रतिमा निर्माण का ऐलान वे कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक, यह प्रतिमा तांबे की होगी।
