1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. yogi Adityanath invites possible ministers on tea

केशव मौर्य और दिनेश शर्मा फिर से बन सकते हैं डिप्टी CM, योगी ने संभावित मंत्रियों को चाय पर बुलाया

यूपी मंत्रिमंडल
लखनऊ। शुक्रवार को होने वाले योगी आदित्यनाथ के शपथ समारोह से पहले उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को नामों को लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा है और कई नाम सामने भी आए हैं। इस बीच, यह भी कहा जा रहा है कि केशव मौर्य और दिनेश शर्मा को एक बार फिर डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। 
 
दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपनी टीम के संभावित मंत्रियों को चाय पर बुलाया था। बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक अपने नाम की औपचारिक मोहर के बाद योगी राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। 
 
बताया जा रहा है कि 60 के लगभग मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इनमें 25-30 नए चेहरे होंगे, जबकि शेष पुराने चेहरों को ही दोहराया जाएगा। इनमें सबसे अहम बात यह है कि केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को एक बार फिर डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इससे पहले डिप्टी सीएम पद के लिए आगरा से चुनाव जीतीं बेबीरानी मौर्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और ब्रजेश पाठक का नाम भी सामने आया था। 
योगी मंत्रिमंडल में विधायकों को शामिल करते 2024 के चुनाव का खास ध्यान रखा गया है। इनमें जातिगत समीकरण के साथ क्षेत्रीय समीकरणों का भी ध्यान रखा जाएगा। सिद्धार्थनाथ सिंह, ब्रजेश पाठक, सतीश महाना, जितिन प्रसाद, श्रीकांत शर्मा की मंत्रिमंडल में जगह पक्की मानी जा रही है। इनके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे असीम अरुण और बेबीरानी मौर्य का भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
अगला लेख
50 हजार लोगों के सामने शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, अंबानी और अडाणी भी होंगे शामिल