सम्बंधित जानकारी
- Weather Update: हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
- Weather Update: अब तेज गर्मी झेलने को हो जाएं तैयार, IMD ने किया अलर्ट
- Weather Update: दिल्ली के तापमान में हो रही बढ़ोतरी, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
- Weather Updates: इस बार रहेंगे गर्मी के तेवर काफी तीखे, आईएमडी ने मौसम को लेकर चेताया
- Weather Update: तीखे हुए सूरज के तेवर, राजस्थान में पारा 37 डिग्री के पार
Weather Update : मौसम ने ली करवट, ज्यादातर राज्यों में बढ़ रहा तापमान
नई दिल्ली। उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश की कमी के कारण इस साल कई राज्यों में गर्मियों की शुरुआत पहले ही हो जाएगी। देश के ज्यादातर राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। दक्षिणी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले 3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों और पंजाब और दिल्ली के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या अधिक रहा।
खबरों के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है। एक और पश्चिमी विक्षोभ जो अपेक्षाकृत अधिक मजबूत होगा, 28 फरवरी को पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों तक पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में हल्की बारिश हुई।
पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों और पंजाब और दिल्ली के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या अधिक अधिक रहा। न्यूनतम तापमान भी पश्चिम राजस्थान में कई जगहों पर तथा गंगीय पश्चिम बंगाल में 1 या 2 स्थानों पर 3 से 5 डिग्री सामान्य से अधिक रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।वहीं दून समेत आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी मौसम बदलेगा, 26 से 28 जनवरी तक इन राज्यों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। असम, जम्मू, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है। 24 घंटों के बाद पंजाब, उत्तरी हरियाणा और दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
