शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Increase in the temperature of Delhi
Written By
Last Updated : गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023 (08:35 IST)

Weather Update: दिल्ली के तापमान में हो रही बढ़ोतरी, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: दिल्ली के तापमान में हो रही बढ़ोतरी, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम - Increase in the temperature of Delhi
नई दिल्ली। देश के अधिकांश राज्यों में इन दिनों मौसम एक जैसा ही बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में भी इसी प्रकार की स्थिति है। सप्ताह की शुरुआत से ही दिल्ली में तापमान बढ़ता जा रहा है। लेकिन सुबह के वक्त कोहरे की चादर छाई रहती है। आईएमडी के अनुसार उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
 
अरुणाचल प्रदेश असम और मेघालय में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की जाएगी। देश के बाकी के हिस्सों में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक औसतन तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहेगा।
 
आईएमडी के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है जिसके चलते पहाड़ी राज्यों के मौसम में बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में 25 और 26 फरवरी, हिमाचल प्रदेश में 26 फरवरी को बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।
 
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने की संभावना है। आज पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा, वहीं अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी संभव है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी संभव है। भूटान और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय में छिटपुट बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। देश के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
पंजाब में आप विधायक अमित रतन रिश्वत मामले में गिरफ्तार