सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: बर्फबारी और बारिश का दौर फिर हुआ शुरू, IMD ने जारी किया अलर्ट
- Weather Updates: मौसम में आया बदलाव, गर्मी देने लगी दस्तक, अनेक राज्यों में बारिश के आसार
- Weather Update: कई राज्यों में गर्मी की दस्तक, इन 2 राज्यों में हिमपात की संभावना
- जम्मू-कश्मीर से हिमाचल तक हिमपात, इन राज्यों में फिर बढ़ी ठंड
- Weather Update: दिल्ली में समय से पहले खत्म हुई ठंड, इन राज्यों में फिर गिरेगी बर्फ
Weather Update : गर्मी ने दी दिल्ली में दस्तक, इन राज्यों में बारिश के आसार
नई दिल्ली। सर्दी ने दिल्ली समेत उत्तर भारत को अलविदा कहना शुरू कर दिया है। फरवरी के महीने में ही गर्मियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और हिमपात संभव है।
उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है। दिल्ली मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी में आज मौसम गर्म रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, 18-19 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज के साथ-साथ तेजी बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ऊपरी इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर सहित पूर्वी राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है। बांग्लादेश के पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। लगभग 130 समुद्री मील की हवा की गति के साथ एक जेट स्ट्रीम भारतीय क्षेत्र में 30 और 35 डिग्री उत्तर अक्षांश के बीच चल रही है।
दिल्ली मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज मौसम गर्म रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और हिमपात संभव है। उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है।
सर्दी ने दिल्ली समेत उत्तर भारत को अलविदा कहना शुरू कर दिया है। फरवरी के महीने में ही गर्मियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होती नजर आ रही है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा अंडमान निकोबार में अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में दिन में अच्छी-खासी गर्मी पड़ रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। 17 से 28 फरवरी के दौरान मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ शनिवार 18 फरवरी 2023 से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अभी तीन-चार दिनों तक मध्य प्रदेश में गर्मी रहेगी और रात में ठंडक का अहसास होता रहेगा। मौसम में विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। फरवरी के पहले पखवाड़े में ही पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस बार फरवरी अंत तक गर्मी दस्तक दे सकती है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
