• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. onset of heat started in the month of February itself.
Written By
Last Updated : बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (09:04 IST)

Weather Update: कई राज्यों में गर्मी की दस्तक, इन 2 राज्यों में हिमपात की संभावना

onset of summer
नई दिल्ली। नई दिल्ली। शीत ऋतु अब ढलान पर है और अब देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान के धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। जम्मू कश्मीर और अरुणाचल में हिमपात की संभावना है।
 
आईएमडी के मुताबिक अगले 2-3 दिनों के भीतर कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक के उत्तरी भागों के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच तक पहुंच जाने की संभावना है जबकि पश्चिमी राजस्थान में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (3.1°C से 5.1°C ज्यादा) दर्ज किया गया है।
 
आईएमडी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों, पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) पाया गया है।
 
अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है जबकि अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है और बाद के 4 दिनों के दौरान इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। स्काईमेट के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय की ओर आ रहा है। इसका असर 17 फरवरी तक देखने को मिलेगा।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 2 से 2 दिनों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात संभव है। देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta