सम्बंधित जानकारी
- Weather Alert: गुजरात के दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर
- Weather Alert : असम में बाढ़ से मृतकों की संख्या 190 हुई, 14 जिलों के 620 गांव प्रभावित
- उत्तराखंड में भारी बारिश से एक व्यक्ति की मौत, भूस्खलन से बद्रीनाथ राजमार्ग अवरुद्ध
- Weather Alert : महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश, पुल हुआ जलमग्न, 12 गांवों से संपर्क कटा
- Weather Alert : देशभर में पहुंचा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Alert : कई राज्यों में जमकर हो रही बारिश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में रेड अलर्ट
नई दिल्ली। बीते कुछ दिन से देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। जहां बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है तो कई राज्यों में इसने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में कम से कम 130 गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 128 गांवों से संपर्क टूट गया है। महाराष्ट्र के अलावा दक्षिणी राज्यों कर्नाटक और तेलंगाना में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।
खबरों के अनुसार, मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि दक्षिण और पश्चिम भारत में बीते कई दिनों से लगातार मानसूनी बादल बरस रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत और पश्चिमी तट पर सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने आज के लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तरी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।वहीं असम में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। कोई ताजा मौत दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में उड़ीसा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है।
आगामी 3-4 दिनों में राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों को छोड़कर अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। लिहाजा आने वाले दिनों में मौसम सुहावना होने के साथ हल्की ठंडक भी रहेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में आज से अगले 2 से 3 दिनों तक बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग नेपंजाब में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 16 जिलों को यलो अलर्ट है। व़हीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
