1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. was Nuh violence game plan?

क्या Nuh हिंसा गेम प्लान थी? पुलिस और गृहमंत्री के बयानों पर उठे सवाल

Haryana news
Haryana Violence : हरियाणा के नूंह (Nuh Violence) में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पर हुए पथराव के बाद हिंसा भड़क उठी। हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक मौलवी और होमगार्ड के 2 जवान भी शामिल हैं। नूंह में उपद्रवियों ने सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया और करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के दावे से सवाल उठ रहा है कि क्या Nuh हिंसा गेम प्लान थी? हालांकि नूंह पुलिस ऐसा नहीं मानती।
 
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह में हुई हिंसा के पीछे एक बड़ा गेम प्लान है। उन्होंने दावा किया कि लोग मंदिरों के बगल की पहाड़ियों पर चढ़ गए, उनके हाथों में लाठियां थीं। वे प्रवेश बिंदुओं पर इकट्ठा हो गए, यह सब एक उचित योजना के बिना संभव नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिल रही है कि गोलीबारी की घटनाएं पूर्व नियोजित थीं...छतों पर पत्थर जमा किए गए थे और लोगों ने पहाड़ियों पर जाकर गोलीबारी की। 
 
गृह मंत्री ने कहा कि गोलियां चल रही थीं, कुछ लोगों ने हथियारों का भी इंतजाम कर रखा था। ये सब एक योजना का हिस्सा है। गहन जांच किए बिना हम किसी शीघ्र निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेंगे। हालात सुधरने के बाद इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
 
उन्होंने कहा कि मामले में कुल 102 FIR दर्ज की गई हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 लोग एहतियातन हिरासत में हैं। हम जानकारी एकत्र कर रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
 
इधर नूंह के नए पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारानिया के अनुसार, अब तक जांच में हिंसा के मास्टरमाइंड को लेकर कोई संकेत नहीं मिला है। अब तक जांच में पता चला है कि छोटे संगठन और सोशल मीडिया पर लोगों को एकत्र करने के लिए संदेश दिए गए थे। ऐसा करने वाले लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। 
 
अगला लेख
Petrol Diesel Prices: एमपी में पेट्रोल 30 और डीजल 28 पैसे सस्ता हुआ, जानिए देश के अन्य महानगरों में क्या हैं दाम?