1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Vladimir Putin did support India

Pulwama attack : पुतिन ने की मोदी से बात, भारत के प्रयासों का किया समर्थन

Narendra Modi
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में गहरा शोक व्यक्त किया। पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

मोदी ने सीमा पार से होने वाले आतंकवादी हमलों के खिलाफ अपने हितों की रक्षा के लिए भारत के प्रयासों का रूस द्वारा निरंतर समर्थन करने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

साथ ही दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि आतंकवादियों को हर तरह का समर्थन देना बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा दोनों नेता भारत और रूस के बीच बढ़ते सहयोग विशेषकर रणनीति साझेदारी को मजबूत करने पर भी सहमत हुए।
अगला लेख
अमेरिका ने चेताया, जैश और मसूद अजहर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे पाकिस्तान