सम्बंधित जानकारी
- मानसून अपडेट : दिल्ली को छोड़कर सभी उत्तरी राज्यों में झमाझम बारिश
- बड़ा हादसा, उत्तराखंड में बस खाई में गिरी, 47 की मौत
- उत्तराखंड के चार जिलों में बादल फटने से तबाही, आठ घंटे बंद रहा केदारनाथ मार्ग
- गांवों तक पहुंची उत्तराखंड के जंगलों की आग, लोगों में दहशत
- मौसम का ताजा अपडेट : पूर्वी और उत्तरी राज्यों में आंधी तूफान की आशंका
उत्तराखंड चारधाम यात्रा में पहुंचे 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालु
नई दिल्ली। उत्तराखंड में इस साल अब तक लगभग 22 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं और इस संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 4 जुलाई तक उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री तथा यमनोत्री धामों में 4 जुलाई तक 21 लाख 82 हजार 108 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
पर्यटन मंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड के पर्यटक आवासगृहों में सोशल मीडिया पर मांसाहारी भोजन परोसे जाने को अफवाह बताया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इन पर्यटन गृहों में मांसाहार पूर्णतया प्रतिबंधित है।
उन्होंने कहा कि 'स्वदेश दर्शन योजना' के अंतर्गत आधारभूत अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए कुमाऊं क्षेत्र में कटारमल-जागेश्वर-बैजनाथ-देवीधूरा हैरिटेज सर्किट के लिए 2,095.60 लाख रुपए उपलब्ध कराए गए हैं। राज्य में हैरिटेज सर्किट के तहत इन स्थलों को विकसित कर पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। (वार्ता)
