1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Throw ink at AAP MP Sanjay Singh

हाथरस में आप सांसद संजय सिंह पर स्याही फेंकी

AAP MP Sanjay Singh
हाथरस/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras Case) में दलित समुदाय की युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार एवं उसकी मौत के बाद एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सोमवार को उसके गांव जा रहे आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) पर एक व्यक्ति ने स्याही फेंक दी।
 
सिंह जब टीवी चैनलों को अपना बयान देने जा रहे थे तभी किसी ने उनके सफेद कुर्ते पर स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने वाला व्यक्ति नारे लगा रहा था 'पीएफआई दलाल' वापस जाओ। पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) एक उग्रवादी इस्लामिक संगठन है।
 
दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्‍वीट कर कहा-  संजय जी UP सरकार के अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ आप निडर हो कर बोलते रहे हैं। उन्होंने आप पर 14 FIR कीं, दफ़्तर सील किया पर आपको गिरफ़्तार करने की हिम्मत नहीं कर पाए तो आज हमला करवा दिया। ये UP सरकार में बैठे लोगों की पराजय और बदहवासी को दिखाता है। इसका मतलब आप सही रास्ते पर हैं।
 
उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्‍वीट कर कहा कि संजय सिंह जी के काम से बलात्कारी और उनकी पार्टी के लोग डरते हैं। इसीलिए कभी FIR तो कभी स्याही फेंककर उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं।
 
संजय सिंह ने ट्‍वीट कर कहा- हाथरस में कायराना हरकत, पुलिस अपनी सुरक्षा में गुड़िया के घर लेकर गई, लौटते समय हमला हुआ, MLA राखी बिडलान, अजय दत्त व फ़ैसल लाला साथ थे। योगीजी आप 'ठाकुर नहीं कायर हो'। मुझ पर चाहे जितने मुक़दमे लिखो, जेल भेजो, लाठी चलाओ या हत्या करवा दो, लेकिन गुड़िया के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
अगला लेख
भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस नेता शिवकुमार के कई परिसरों की तलाशी, 50 लाख रुपए बरामद