1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Talk to Sumitra Mahajan

Sumitra Mahajan। लोकसभा को 'मिस' करने के सवाल पर भावुक हुईं सुमित्रा महाजन

Sumitra Mahajan
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को कहा कि वे लोकसभा को 'मिस' करेंगी। महाजन यहां 17वीं लोकसभा की तैयारियों का जायजा लेने के बाद बात करते हुए इस संबंध में पूछे जाने पर भावुक हो गईं।
 
उन्होंने कहा कि होना तो यह चाहिए कि लोकसभा को मुझे 'मिस' करना चाहिए- 30 साल से सदस्य हूं। आप लोगों को लगना चाहिए कि अरे, यह तो हमेशा दिखती थीं, तब तो मेरी उपलब्धि है। मेरे जीवन का हिस्सा थी लोकसभा, तो मिस तो करूंगी। फिर अपनी भावनाओं पर काबू करते हुए उन्होंने कहा कि पर मिस क्यूं करूंगी? आती-जाती रहूंगी। आप लोगों से मिलती रहूंगी।
 
वे 17वीं लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रही हैं। वे 1989 में पहली बार 9वीं लोकसभा की सदस्य बनी थीं और 16वीं लोकसभा तक लगातार 8 बार सांसद रहीं। उन्हें 16वीं लोकसभा में अध्यक्ष बनने का सौभाग्य मिला। 
अगला लेख
World Cup 2019 : युवराज बोले, हार्दिक विश्व कप में खास प्रदर्शन करेंगे