1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Syed Akbaruddin answer to Journalist on Indian democracy

जब UNSC में पत्रकार ने पूछा भारतीय लोकतंत्र पर सवाल, अकबरुद्दीन ने दिया करारा जवाब

Syed Akbaruddin
न्यूयॉर्क। भारतीय राजदूत और संयुक्त राष्‍ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन से जब एक पत्रकार ने सवाल किया कि क्या ये प्रतिबंध एक खुले लोकतंत्र होने की भारत की छवि को कमजोर करते हैं? अकबरुद्दीन ने इस पत्रकार को करारा जवाब दिया।
 
अकबरुद्दीन ने कहा कि हमारे सवालों का किसी ने जवाब नहीं दिया। जो लोग (चीनी और पाकिस्‍तानी राजदूत) यहां आए थे, वो ऐसे ही चले गए। एक खुले लोकतंत्र के प्रतिनिधि के रूप में मैं (सवालों के) जवाब देने को तैयार हूं।
 
प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर जब अकबरुद्दीन जाने लगे तभी किसी पत्रकार ने पूछ लिया कि क्‍या ऐसे प्रतिबंधों से भारत के एक खुले लोकतंत्र होने की छवि कमजोर नहीं पड़ती? सवाल ऐसा था कि अकबरुद्दीन वापस आए और उन्होंने पूरी दुनिया की मीडिया को भारत में लोकतंत्र के मायने समझा दिए।
 
उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र फले-फूले, इसके लिए शांति बरकरार रहना बेहद जरूरी है। इसलिए जायज प्रतिबंध लगाए गए हैं। हम उनमें ढील दे रहे हैं। हमें यहां नहीं तय करना चाहिए कि इसे कितनी तेजी से और कैसे करना है।
 
उन्होंने आगे कहा कि हमारी दिशा और चाल तय है। हो सकता है आप इस स्‍पीड से खुश न हों, ऐसे और भी लोग हो सकते हैं, लेकिन जमीन पर ऐसे लोग काम कर रहे हैं जो समर्पित हैं और लोकतांत्रिक ढंग से चुने गए प्रतिनिधियों के अधीन काम कर रहे हैं, वही इस बारे में तय करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भारत एक जीवंत, संपन्‍न लोकतंत्र है और हम रोज इसे जीते हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में हुई बैठक में क्या हुआ