सम्बंधित जानकारी
- Nirbhaya Justice Live Updates : निर्भया को मिला इंसाफ, दोषियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
- Nirbhaya Justice : 7 साल बाद निर्भया को मिला 'इंसाफ', जानिए कब, क्या हुआ...
- Nirbhaya Justice : निर्भया को मिला इंसाफ, मां आशादेवी ने दिखाया विक्ट्री साइन, कहीं बड़ी बात
- बड़ी खबर, 7 साल बाद निर्भया को मिला इंसाफ, चारों दोषियों को फांसी
Nirbhaya Justice : स्वाति मालीवाल बोलीं- निर्भया के दोषियों की फांसी देश की जीत
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने निर्भया के दोषियों को दी गई फांसी को न्याय और देश की जीत बताते हुए कहा कि 7 साल के लंबे इंतेज़ार के बाद आज न्याय की जीत हुई।
स्वाति मालीवाल ने फांसी के बाद ट्वीट कर कहा, '7 साल के लंबे इंतेज़ार के बाद आज न्याय की जीत हुई। निर्भया की मां ने न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खाई। सारा देश सड़कों पर उतरा, अनशन किया, लाठी खाई।'
उन्होंने कहा कि यह सारे देश की जीत है। अब हमें देश में एक कठोर सिस्टम बनाना है। विश्वास है बदलाव आएगा, जरूर आएगा। सत्यमेव जयते।
उल्लेखनीय है कि स्वाति मालीवाल निर्भया दुष्कर्म मामले के आरोपियों को फांसी की सजा की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रही थीं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इस मामले में अनशन किया था।
