1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sushant case : NCB raid at Rhea Chakraborty house

सुशांत सिंह मामले में नया मोड़, रिया चक्रवर्ती के घर NCB का छापा

Sushant case
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में शुक्रवार सुबह उस समय नया मोड़ आ गया जब NCB की टीम ने रिया चक्रवर्ती के घर छापा मारा।  
 
रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती का ड्रग्स कनेक्शन उजागर होने के बाद NCB ने मुंबई में उनके घर पर छापेमारी की। रिया के घर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। NCB के साथ मुंबई पुलिस की टीम भी मौजूद है।
 
रिया के साथ ही सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के घर पर छापेमारी की गई है। NCB इस माले में 4 लोगों जैद, बासित, अब्बास और करण को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
 
शोविक और सैमुअल मिरांडा की चैट से खुलासा : 17 मार्च 2020 को शोविक और सैमुअल मिरांडा के बीच चैटिंग हुई थी। उसमें शोविक ने सैमुअल मिरांडा को जैद विलात्रा का नंबर दिया और सैमुअल से जैद को 10 लाख रुपए 5 ग्राम ड्रग्स खरीदने के लिए देने को कहा था। इसके बाद सैमुअल मिरांडा ने जैद से संपर्क किया था। NCB इस चैट के आधार पर जांच कर रही है।
अगला लेख
भारत की सख्ती से बैकफुट पर चीन, राजनाथ सिंह से मिलना चाहते हैं चीनी रक्षामंत्री