सम्बंधित जानकारी
- Bihar Corona Update : बिहार में Corona से 6 और लोगों की मौत, डेढ़ लाख के करीब पहुंचे मामले
- इंदौर में Corona का विस्फोट, 279 नए पॉजिटिव मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 14 हजार के पार
- दुनियाभर में Corona संक्रमितों की संख्या 2.59 करोड़ के पार, 8.61 लाख लोगों की मौत
- दिल्ली में कोरोना का प्रकोप फिर तेज, केंद्र ने आप सरकार को दिए निर्देश
- कोरोनावायरस Live Updates : महाराष्ट्र में 1 दिन में रिकॉर्ड 18105 नए मामले, संक्रमित संख्या 843844
हरियाणा के मुरथल में 2 ढाबों पर कोरोनावायरस का कहर, 75 कर्मचारी संक्रमित
चंडीगढ़। हरियाणा के मुरथल में गुरुवार को 2 ढाबों के 75 कर्मचारियों के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया। कोरोना के कहर को देखते हुए दोनों ढाबों को सील कर दिया गया है।
सोनीपत के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि इनमें से 65 कर्मचारी अमरिक-सुखदेव ढाबे के हैं जबकि 10 अन्य संक्रमित कर्मचारी दूसरे ढाबे के हैं। ये दोनों ढाबे सोनीपत के मुरथल में स्थित हैं और दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर दूर हैं।
उपायुक्त ने बताया कि दोनों ढाबों को अगले आदेश तक सील कर दिए गए हैं और संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में अब तक कोरोना के 68 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इनमें से 54,875 रिकवर हो चुके हैं जबकि 721 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)
