• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sikhism on Wheels demand
Written By
Last Updated : गुरुवार, 12 मार्च 2020 (23:18 IST)

'पैलेस ऑन व्हील्स' की तर्ज पर संसद में उठी 'सिखिज्म ऑन व्हील्स' की मांग

'पैलेस ऑन व्हील्स' की तर्ज पर संसद में उठी 'सिखिज्म ऑन व्हील्स' की मांग - Sikhism on Wheels demand
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) सांसद भगवंत मान ने गुरुवार को मांग की कि गुरु नानकदेव के 550वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर 'पैलेस ऑन व्हील्स' की तर्ज पर सिख धर्म से जुड़े पवित्र स्थलों को जोड़ते हुए 'सिखिज्म ऑन व्हील्स' चलाई जाए।

वर्ष 2020-21 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए भगवंत मान ने कहा कि हम गुरु नानकदेव का 550वां प्रकाश उत्सव मना रहे हैं। ऐसे में 'पैलेस ऑन व्हील्स' की तर्ज पर सिख धर्म से जुड़े पवित्र स्थलों को जोड़ते हुए 'सिखिज्म ऑन व्हील्स' चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि इस ट्रेन को अमृतसर से शुरू करके आनंदपुर साहिब, पटना साहिब, खदूर साहिब, तलवंडी साहिब सहित सिख धर्म से जुड़े विभिन्न स्थलों को जोड़ा जाए। मान ने कहा कि इससे पूरी दुनिया के तीर्थयात्रियों को सिख धर्म से जुड़े पवित्र स्थलों का दर्शन लाभ होगा।

उन्होंने शहीद उधम सिंह स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किए जाने की भी मांग की। भाजपा की रक्षा खडसे ने कहा कि 2014 से 2019 के दौरान मोदी सरकार ने देश में रेलवे के विकास के लिए अनेक पहल की हैं। हर राज्य को रेल संपर्क से जोड़ने की पहल के साथ स्टेशनों पर शौचालय, स्वच्छता एवं सुरक्षा के ठोस उपाए किए गए।

उन्होंने कहा कि देश में सभी नैरो गेज को ब्रॉड गेज में बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि रेलवे में आरएपीएफ सुरक्षा एक समस्या है और ऐसे में जब बड़ी संख्या में महिलाएं रेल से यात्रा करती हैं, तब आरपीएफ की व्यवस्था को मजबूत बनाने की जरूरत है।

भाजपा के अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपए की रेल संपत्ति को जलाया गया। ऐसी घटनाओं पर ध्यान देने और रोकथाम के उपाए करने की जरूरत है।

कांग्रेस के सप्तगिरि उल्का ने रेलवे के बजट में ओडिशा की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने जयपुर से भुवनेश्वर तक नई ट्रेन चलाने की मांग की।
ये भी पढ़ें
शिवराज‍ सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना ‘विभीषण’ से कर डाली, कांग्रेस ने कसा तंज