1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Services sector activity in India at 12 year high in February

भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां फरवरी में 12 साल के उच्च स्तर पर

Services Sector Activities
नई दिल्ली। भारत में सेवा क्षेत्र की गतिविधियां फरवरी में 12 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गईं। एक सर्वेक्षण में शुक्रवार को बताया गया कि मांग की अनुकूल स्थिति और नए व्यावसायिक सौदों से क्षेत्र को बढ़त मिली। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल भारत सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक जनवरी में 57.2 से बढ़कर फरवरी में 59.4 हो गया। यह इसका 12 सालों का उच्चतम स्तर है।
 
सेवा पीएमआई का सूचकांक लगातार 19वें महीने 50 से ऊपर बना हुआ है। खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब है कि गतिविधियो में विस्तार हो रहा है जबकि 50 से कम अंक संकुचन को दर्शाता है।
 
एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की संयुक्त निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि सेवा क्षेत्र ने जनवरी में खोई हुई वृद्धि गति को फिर से हासिल किया और 12 वर्षों में उत्पादन में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की। मांग में लचीलापन और प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण ने इसमें योगदान दिया। एसएंडपी ग्लोबल भारत सेवा पीएमआई को सेवा क्षेत्र की लगभग 400 कंपनियों के बीच किए गए सर्वेक्षण के आधार पर तैयार किया जाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली भाजपा का 'आप' सरकार के खिलाफ प्रदर्शन