1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. rohingyas muslim

मणिपुर में तीन रोहिंग्या गिरफ्तार | rohingyas muslim

rohingyas muslim
इंफाल। म्यांमार से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में सुरक्षा बलों ने मणिपुर में तीन रोहिंग्या को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी।
 
पुलिस अधीक्षक एस इबोमचा सिंह ने बताया कि पुलिस एवं अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों की संयुक्त टीम नेतीनों को कल रात तेंगनूपाल जिला में भारत-म्यांमार सीमा के निकट मोरेह शहर से गिरफ्तार किया।
 
ये तीनों म्यांमार के रखाइन प्रांत में बगुना के रहने वाले हैं, जहां म्यांमार के सुरक्षा बल उग्रवादियों के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं और रोहिंग्या मुस्लिमों को कथित रूप से देश से बाहर कर रहे हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों व्यक्ति बीते 10 दिन से मोरेह में रह रहे थे। वे मलेशिया जाने की योजनाबना रहे थे। उनके खिलाफ मोरेह पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
अगला लेख
भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस पर मार्च