1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. bird hits Air India flight

एयर इंडिया विमान से पक्षी टकराया, मुख्यमंत्री समेत 180 यात्री थे सवार

Air India flight
गुवाहाटी। एयर इंडिया के नई दिल्ली से इम्फाल जा रहे विमान के लैंडिंग से पहले एक पक्षी के टकरा जाने के बाद विमान को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। विमान में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह समेत 180 यात्री सवार थे।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली-गुवाहाटी-इम्फाल फ्लाइट के शुक्रवार शाम को हवाई अड्डे पर उतरने से पहले ही विमान से एक पक्षी टकरा गया, जिससे आगे की उड़ान स्थगित कर दी गई।
 
विमान में सवार इम्फाल जाने वाले करीब 70 यात्रियों को रात में ठहरने की व्यवस्था की गई है तथा शनिवार को उड़ान के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे। (वार्ता) 
अगला लेख
सिर्फ जीएसटी और नोटबंदी ही सरकार की उपलब्धियां नहीं: मोदी