1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. check fake app, fake currency

अब इस ऐप से करिए नकली नोटों की पहचान...

check fake app
नई दिल्ली। ऑनलाइन प्रौद्योगिकी कंपनी चेकफेक ब्रैंड प्रोटेक्शन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड ने 'चेकफेक' ऐप पेश किया है, जिससे विश्व की किसी भी मुद्रा के नोट की जांच की जा सकती है। यह ऐप आईओएस और एंड्रायड पर नि:शुल्क उपलब्ध है।


चेकफेक के निदेशक और सह संस्थापक तन्मय जयसवाल ने इस मौके पर कहा, 'चेकफेक' एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी विश्व के किसी भाग में प्रचलित मुद्रा की जांच कर सकता है। यह ऐप आईओएस और एंड्रायड पर नि:शुल्क उपलब्ध है। मौजूदा समय में विश्वभर में फैले जाली नोटों की कुल कीमत 170 अरब डॉलर आंकी गई है, जो इन्हें विश्व की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है।

जयसवाल ने कहा, हमने कई ऐसी कहानियां सुनी हैं, जिसमें विदेशियों को नकली नोट थमा दिए जाते हैं, जिससे वे अनजान देश में परेशानियों और समस्याओं से घिर जाते हैं। 'चेकफेक' ऐप विदेशी यात्रियों को नकली करेंसी नोटों की पहचान करने में मदद कर सकता है, जिससे उनका इस तरह की धोखाधड़ी से बचाव होगा। (भाषा)
अगला लेख
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कमाया डेढ़ अरब डॉलर का मुनाफा