1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. RBI decided to withdraw Rs 2000 note

RBI का बड़ा फैसला, बंद होंगे 2000 रुपए के नोट

2000 notes
मुंबई। भारतीय रिजर्ब बैंक ने 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि बाजार में मौजूद 2000 के नोट फिलहाल वैध रहेंगे।
2000 note

जानकारी के मुताबिक क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। हालांकि लोग 30 सितंबर तक अपने नोट बदल सकेंगे। 

2016 में हुई थी नोटबंदी की घोषणा : उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके बाद उसी दिन आधी रात से 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर हो गए थे।
 
इस घोषणा के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था। एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। उस समय यह भी खबरें आई थीं कि कई लोगों ने लाइन में लगे-लगे दम तोड़ दिया था। इस घोषणा के बाद 2000, 500 और 200 रुपए के नए नोट प्रचलन में आए थे।   
 
अगला लेख
क्या आपके पास हैं 2000 के नोट? एक बार में बदल सकेंगे इतने नोट...